बदायूं: उझानी सीएचसी का एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण, डेंगू-मलेरिया वार्ड तैयार न मिलने पर जताई कड़ी नाराजगी
Budaun, Budaun | Nov 25, 2026 बदायूं के उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को ढाई बजे के आसपास बरेली से आए एडी हेल्थ डॉ. अखिलेश्वर सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीजों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वार्डों में अंधेरा और डेंगू-मलेरिया मरीजों के लिए वार्ड तैयार न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई ।