पटना ग्रामीण: कुम्हरार में नए अंचल कार्यालय के बारे में पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने दी जानकारी
पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार शाम करीब 5:20 बजे कुम्हरार में नए अंचल कार्यालय को लेकर जानकारी दी। पटना डीएम ने बताया कि पटना सदर अंचल को गांधी मैदान में जहां से पहले संचालित होता था उसे रिनोवेट करा कर वहां शिफ्ट किया जाएगा। पाटलिपुत्र अंचल को राजीव नगर में, दीदारगंज अंचल को दीदारगंज समिति में और पटना सिटी अंचल को कुम्हरार में हीं रखा जाएगा।