समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 31 अक्टूबर 2026
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को प्रभारी जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह दिवस भारत की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति संकल्पित रहने तथा राष्ट्र की एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया गया। साथ ही सभी नागरिकों एवं सरकारी कर्मियों से राष्ट्रीय एकता की भावना को अपने दैनिक जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में एकता, सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग एवं राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRD_Bihar #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #bihar #BuxarNews #BiharNews
Buxar, Bihar | Oct 31, 2026