कुपवी में अवैध भांग की खेती का भंडाफोड़, 811 पौधे बरामद
शिमला के कुपवी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध भांग की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 811 भांग के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर खेतों की जांच की गई, जहां बड़ी संख्या में भांग के पौधे मिले। कार्रवाई के दौरान 20 पौधों को नमूने के तौर पर जब्त किया गया, जबकि 791 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#कुपवी #शिमला #भांगकीखेती #अवैधभांग #शिमलापुलिस #NDPSAct #CrimeNews #HimachalNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Sep 17, 2026