45 किलो 450 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा एवं परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार जब्त, एक आरोपी नामजद
चित्तौड़गढ़,31 अगस्त 2026। भदेसर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 45 किलो 450 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर जब्त किया। डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार को जब्त कर एक आरोपी को नामजद किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक भदेसर,विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी विनोद मेनारिया के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा सोमवार को चितौड़गढ़ - उदयपुर हाईवे रोड़ से देवड़ा पीपली-जैतपुरा जाने वाले सर्विस रोड़ के कट के पास, नाले पर परमसुख भोजनालय फास्ट फूड के सामने सरहद बानसेन हाईवेरोड़ एवं सर्विस रोड़ के बीच बने नाले पर एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार की तलाशी में तीन प्लास्टिक के काले रंग के कट्टों में कुल वजन 45 किलो 450 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा मय प्लास्टिक के कट्टों के जब्त किया जाकर एक आरोपी को नामजद किया गया। थाना भदेसर पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस टीम:- थानाधिकारी विनोद मेनारिया , एएसआई सन्तोष कुमार, कांस्टेबल झाबरमल , प्रकाश,भैरूलाल ।