SDPO सदर द्वारा सिंघेश्वर थाना एवं गम्हरिया थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, पंजियों एवं थाना के दैनिक कार्यों का अवलोकन किया गया। साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान की प्रगति, लंबित बिंदुओं एवं निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली गई। अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, साक्ष्यों का समुचित संकलन करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
#deshhitsamacher11
Bihar Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#madhepurapolice
#knowyourpolice
#HainTaiyarHum
#janpolice
#poliçe
#madhepurabihar