अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली द्वारा अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण।
आज अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली श्री स्वतंत्र कुमार सुमन द्वारा अनुमंडल अस्पताल, रजौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने दवा भंडार का निरीक्षण कर आवश्यक औषधियों की उपलब्धता की समीक्षा की तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति का भी सत्यापन किया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सतत प्रयासरत है।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jun 3, 2026