सतर्कता और समझदारी से टला बाल विवाह! सुरक्षित हुआ एक और बेटी का भविष्य 👧📚
बालोद जिले के ग्राम जामगांव (क) में प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग का बाल विवाह समय रहते रोक दिया गया।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों और इसके गंभीर दुष्परिणामों के बारे में समझाया। परिवार ने समझदारी दिखाते हुए विवाह न करने का संकल्प लिया और घोषणा-पत्र भी प्रस्तुत किया। 👏
आइए, समाज के जिम्मेदार नागरिक बनें! यदि आपके आसपास भी कहीं बाल विवाह की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करें। आपकी एक सूचना किसी बच्चे का जीवन सुरक्षित कर सकती है। 🤝
#बाल_विवाह_मुक्त_बालोद
#Balod #ChildMarriageFree #WomenAndChildDevelopment #SocialAwareness #ChildRights
36 views | Balod, Chhattisgarh | Oct 8, 2026