जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक में विकास कार्यों को मिली मंजूरी।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास कार्यों और योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, डीएफओ श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित न्यास परिषद के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।
#baloddistrict #chhattisgarh
7 views | Balod, Chhattisgarh | Oct 8, 2026