सेवा की कहानी ।। पारंपरिक व्यवसाय से प्रगति की नई उड़ान!
बालोद जिले के ग्राम खैरवाही के रहने वाले श्री हंसमुख निषाद का परिवार तीन पीढ़ियों से मछली पालन के कार्य से जुड़ा है। कभी आर्थिक तंगियों से जूझने वाले उनके जीवन में अब 'प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना' ने एक नई रोशनी और खुशहाली लाई है।
इस योजना के तहत चार पहिया वाहन मिलने से अब वे केवल स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दूर-दूर के बाजारों में आसानी से पहुंचकर जिंदा मछलियों की बिक्री कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
अपनी इस सफलता और जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के लिए हंसमुख जी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
#PradhanMantriMatsyaSampadaYojana #Baloddsitrict #सेवा_की_कहानी #सेवा_संकल्प_अभियान
25 views | Balod, Chhattisgarh | Oct 9, 2026