6 फरवरी को फरियादी दुर्गा पिता रामचरण द्वारा मोटरसाइकिल चोरी होने तथा 6 फरवरी को ही फरियादी संतोष पिता हीरालाल प्रजापति द्वारा कटर मशीन चोरी होने की शिकायत हरसूद थाने में की गई थी। दोनों मामलों के अज्ञात आरोपी की तलाश करने के लिए थाना प्रभारी राजकुमार राठौर द्वारा एक टीम बनाई गई थी।