मिर्ज़ापुर: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद विंध्य धाम और विंध्याचल रेलवे स्टेशन का आयुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद मिर्जापुर में अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे। विंध्यधाम, विंध्याचल रेलवे स्टेशन का आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और डीआईजी आरपी सिंह ने निरीक्षण किया। इसके अलावा डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी सोमेन बर्मा ने भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। ड्यूटी पर तैनात पीएसी और पुलिस के जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।