मिर्ज़ापुर: धर्मदेवा गांव में स्कूल वैन की टक्कर से प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने स्कूल वैन को हिरासत में लिया
पड़री थाना क्षेत्र के धर्मदेवा गांव में स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी थाना क्षेत्र के सीकरी बिंद बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय में बालकेश द्विवेदी प्रधानाध्यापक हैं। वह बाइक से घर लौट रहे थे कि शनिवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब धर्मदेवा गांव में स्कूल वैन से टक्कर हो गई। पुलिस ने स्कूल वैन को विरासत में ले लिया है।