मिर्ज़ापुर: सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा हुई संपन्न, पहले दिन जिले में पंजीकृत 4392 छात्रों में से 37 छात्र रहे अनुपस्थित
सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा पहले दिन शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 4392 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 4355 छात्र ही परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचे थे। पहले दिन 37 छात्र अनुपस्थित रहे। जिला कोऑर्डिनेटर द्वारा इसकी जानकारी दी गई।