मिर्ज़ापुर: संपूर्ण समाधान दिवस में सदर तहसील में 137 मामलों में से 15 मामलों का किया गया निस्तारण
जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का शनिवार की सुबह 10:00 बजे से आयोजन किया गया। सदर तहसील में आए कुल 137 मामलों में से 15 मामलों का अधिकारियों ने निस्तारण किया। शेष मामलों के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी मामलों का निस्तारण किया जाना चाहिए।