मिर्ज़ापुर: त्रिमुहानी के प्राचीन गुरुद्वारे में आयोजित संत समागम का समापन, अमृतसर दरबार साहिब से आए शिरोमणि संगत ने किया भजन
त्रिमुहानी स्थित प्राचीन गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के 358 वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित संत समागम का रविवार को समापन किया गया। अमृतसर दरबार साहिब से आए शिरोमणि संगत द्वारा विशेष भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। नगर के कोने कोने से पहुंचे सिख समुदाय के लोग इसमें शामिल हुए। सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर देर शाम तक भजन कीर्तन और लंगर चलता रहा।