ढाका: कुंडवा चैनपुर में पानी में डूबने से अधेड़ की हुई मौत
पूर्वी चंपारण:- कुंडवा चैनपुर बाजार में करीब 10 वर्षों से रहकर पलदारी का काम करने वाले 55 वर्षीय संतोष चौधरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, संतोष चौधरी रविवार शाम घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रातभर परिजन उनकी खोजबीन करते रहे। सोमवार सुबह किसी व्यक्ति ने उनके पानी में गिरे होने की सूचना दी।