कोलेबिरा: लचरागढ़ में मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया कांवड़िया सेवा शिविर, 500 शिवभक्तों की हुई सेवा
कोलेबिरा: रविवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ बाज़ार टांड़ में मारवाड़ी युवा मंच, लचरागढ़ शाखा ने कांवड़िया सेवा शिविर लगाया। हटिंघोड़े से पंपापुर जा रहे करीब 500 शिवभक्तों को भोजन, हाथ-पैर धुलाने और मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार की सुविधा दी गई। मंच ने इसे श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा का सामाजिक व धार्मिक दायित्व बता