दोस्त ही निकला कार चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार कार बरामद
बालाघाट में कार चोरी के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस दोस्त पर मालिक सबसे ज्यादा भरोसा करता था, वही चोरी का मास्टरमाइंड निकला। आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर साथियों के साथ टाटा पंच कार चोरी कर ली। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार फरियादी शिवायु पटेल की टाटा पंच कार 30-31 जनवरी की रात चोरी हुई थी। जांच में सामने आया कि दोस्त धनेश उर्फ लकी ने पहले ही कार की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी। घटना की रात उसने फरियादी को बातचीत में उलझाए रखा, जबकि उसके साथी कपिल चौधरी, अनुराग सोनवाने और आशीष रहांगडाले कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने लामता के जंगल के पास से कार बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि बिना सत्यापन डुप्लीकेट चाबी बनाने वाले दुकानदारों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Balaghat #CarTheft #BreakingNews #MPPolice #CrimeNews #Tatapunch #MadhyaPradesh #बालाघाट #कार_चोरी #ब्रेकिंग_न्यूज़ #एमपी_पुलिस