शाहजहांपुर। जैतीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी चंदन को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक चंदन थाना कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मोहल्ले का रहने वाला है और उसके खिलाफ कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि इनमें कई मुकदमे गैर जनपदों में भी दर्ज हैं।