लंभुआ: CHC लम्भुआ के पास गड्ढे में दवाएं मिलने के मामले में जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम
सीएचसी लम्भुआ मे गटर मे दवा मिलने का मामला। जाँच के लिये पहुंचे एसीएमओ डॉ राधा बल्ल्भ, सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल कुमार के साथ अस्पताल के कर्मचारी मौजूद। सुलतानपुर के लम्भुआ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (महिला अस्पताल) के सामने एक गड्ढे में शनिवार को सैकड़ों दवाइयां फेंकी हुई मिली थी। इस मामले को समाजसेवी कृष्ण कुमार यादव ने उजागर किया था।