🚨 जयपुर में ACB का बड़ा एक्शन, EPFO अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार!
राजस्थान ACB ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), जयपुर के प्रवर्तन अधिकारी सोनू मौर्य को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्म के कर्मचारियों का PF जमा नहीं करवाने के मामले में FIR दर्ज नहीं करने और बैंक खाते फ्रीज नहीं करने की एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया। फिलहाल मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।
#JaipurNews #RajasthanACB #EPFO #Corruption #BreakingNews RajasthanNews HarPalBharatNews
Bhilwara, Bhilwara | Nov 4, 2026