जमुई: ख़िरभोजना गांव में पड़ोसियों ने तलवार से हमला कर एक व्यक्ति को किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 24, 2024 ख़िरभोजना गांव में मसूर के खेत में मवेशी चराने के आरोप में पड़ोसियों ने तलवार से हमला कर सुबोध यादव को घायल कर दिया। घटना की जानकारी लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस को दी गई। फिर परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा सुबोध यादव का इलाज किया जा रहा है। मारपीट का आरोप बहादुर यादव, सकलदेव यादव और दयाल यादव पर लगाया गया है।