पीरटांड: पीरटांड़ में पंचायत समिति की बैठक, अफसरों की गैरहाजिरी पर नाराज़गी, अधूरे कूप निर्माण पर चर्चा
पीरटांड़ प्रखंड सभागार में बुधवार को 12 बजे पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई।बैठक में कई विभाग के अधिकारियो के उपस्थित नही रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई।सबसे पहले पूर्व के बैठक में उठाए गए मामलो पर चर्चा हुई जिसमे चिल्गा पंचायत के पंडना टांड़ में शंकर भोक्ता के जमीन पर बना अधूरा कूप का निर्माण शुरू कराने का जवाब मिला।इस बार भी विभिन्न विभागों की समीक्षा हुई।