पीरटांड: पीरटांड़ में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, सरकार की नाकामी के खिलाफ सांसद प्रतिनिधि व प्रदेश नेता हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी पीरटांड प्रखंड कमिटी द्वारा मंगलवार क़ो 12 बजे पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय के बाहर आक्रोश प्रदर्शन किया गया. इस दौरान बतौर प्रभारी जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकान्त एवं विभाकर पांडेय उपस्थित रहें।झमाझम बारिश के बीच सभी भाजपाई जुलुश की शक्ल मे नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।