पीरटांड: पीरटांड़ प्रखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में रविवार को 2 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में मुख्य अतिथि ऐसीजीएम कवितांजली टोप्पो के अलावा अधिवक्ता मो० सहजाद महमूद, बीडीओ मनोज मरांडी,पीरटांड़ थाना प्रभारी दिपेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।