पीरटांड: मशनूटांड़ निवासी तालों टुडू सड़क हादसे में घायल, धनबाद के लिए रेफर किया गया
पीटांड़ थाना क्षेत्र के मशनूटांड़ का रहने वाला तालों टुडू सड़क हादसे में घायल हो गया।सदर अस्पताल में इलाज के बाद शनिवार को 2 बजे इसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि कटी राम टुडू का 18 वर्षीय पुत्र तालों टूडू मोटरसाइकिल से खुददीसार गया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान खुददीसार के नजदीक ही यह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।