पीरटांड: पीरटांड़ पंचायत सहायक संघ ने डीसी से मिलकर रखीं अपनी समस्याएं, समाधान की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन
पीरटांड़ के पंचायत सहायक संघ का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को 12 बजे डीसी ऑफिस पहुंचकर उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात की। इस दौरान इन्होंने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सचिवालय में सहायता केंद्र खोलने के बाद भी यहां सुविधा नही दी जा रही है।