हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के लक्ष्मीबाई तिराहे से अवैध तमंचा के साथ युवक हुआ गिरफ्तार
शुक्रवार को उपनिरीक्षक राहुल मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त रामप्रकाश उर्फ ददुवा पुत्र दुर्गा रैदास निवासी ग्राम मौहर को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल मिश्रा व कांस्टेबल सत्येन्द्र गौतम शामिल रहे।