हमीरपुर: 12 वर्ष से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त को कुरारा पुलिस ने किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष कुरारा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में कुरारा पुलिस ने वर्ष 2011 में धारा 324, 323, 504 आईपीसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त भिम्मा पुत्र मइयादीन केवट निवासी गोकुल का डेरा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रज्जन लाल, यतीन्द्र शामिल रहे।