जहानाबाद: कल्पा थाना क्षेत्र में रोड किनारे पड़े व्यक्ति को पुलिस के गश्ती वाहन ने पहुंचाया सदर अस्पताल, इलाज जारी
जहानाबाद के कल्पा थाना की पुलिस के द्वारा गस्ती के क्रम में थाना क्षेत्र में रोड किनारे घायल अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को उठाकर सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी है। व्यक्ति की स्थिति ठीक नहीं है, लावारिश अवस्था में पड़े हुए हैं। हालाकि जब व्यक्ति से मीडिया कर्मियों ने पूछ ताछ कि तो पूरा पता तो नही बता पाए पर खुद को जहानाबाद के निवासी दीनानाथ सिंह बताया।