जहानाबाद: को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में पाक्षिक काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन, चित्रकार कुमार राजू की पुण्यतिथि पर लोगों ने किया नमन
जहानाबाद के को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में नागरिक विकास मंच के तत्वावधान में पाक्षिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले व राज्य के सुप्रसिद्ध चित्रकार कुमार राजू को तीसरे पुण्य तिथि पर जहानाबाद के कलाकारों, साहित्यकारों तथा कवियों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। साथ ही साथ देश विदेश के दिवंगत आत्माओं को भी याद किया गया।