जहानाबाद: फिदा हुसैन मोड़ स्थित एक निजी सभागार में चुनावी बॉन्ड को लेकर एक दिवसीय विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन
जहानाबाद के फिदा हुसैन मोड़ स्थित एक निजी सभागार में जन मुक्ति आंदोलन के बैनर तले लोकसभा 2024 का आम चुनाव और चुनावी बॉन्ड का गोरखधंधा विषय पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के कई गणमान्यों ने इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी एवं चुनावी बॉन्ड को भ्रष्टाचार का नमूना बताते हुए इस पर अपनी राय रखी और आगे भी इसका विरोध करने कि बात कही।