जहानाबाद: ग्राम पलेया में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पुण्यस्मृति में किया गया वृक्षारोपण
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा ग्राम पलेया में मखदुमपुर प्रखंड के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय गिरिजा सिन्हा के पुण्य स्मृति में वृक्षारोपण किया गया एवं उनकी आत्मा की शांति हेतु वैदिक मंत्रों से आहुति भी प्रदान की गई ।