जहानाबाद: स्टेशन के समीप स्थित जरासंध भवन में समाजसेवी स्वर्गीय रामानंद सिंह चंद्रवंशी जी की मनाई गई पांचवी पुण्य तिथि
जहानाबाद स्टेशन के समीप स्थित जरासंध भवन में समाज सेवी स्वर्गीय रामानंद सिंह चंद्रवंशी की पांचवी पुण्य तिथि मनाई गई। जिसमें जिले के कई गणमान्य मौजूद रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और कहा कि रामानंद बाबू जैसे समाज सेवी की कमी हमेशा हमारे समाज को खलती रहेगी। उनके व्यक्तित्व से सिख लेने कि आवश्यकता है।