बक्सर: सड़क सुरक्षा सप्ताह में उत्कृष्ट सेवा पर स्काउट-गाइड स्वयंसेवक को डीएम ने किया सम्मानित
Buxar, Buxar | Aug 1, 2026 कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम साहिला ने हिंदुस्तान स्काउट गाइड, बक्सर के स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट सहभागिता और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए उनकी सेवा-भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की सराहना की।