नीम का थाना: नीम का थाना से अयोध्या के लिए श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ने किया रवाना
खेतड़ी मोड़ स्थित लक्ष्मी मार्ट एंड ट्रैवल की बस आज नीमकाथाना से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या के लिए रवानी हुई। एसडीएम राजवीर यादव ने आज विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवा कर बस को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया। बस को एसडीएम राजवीर यादव, भाजपा नेता दौलत राम गोयल, विहिप जिलाध्यक्ष मनोज बंशिया ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया।