नीम का थाना: नीमकाथाना में जल संरक्षण के उपायों की आमजन को जानकारी हेतु रैली का किया आयोजन पंचायत समिति से खेतड़ी मोड़ तक निकाली रैली
नीमकाथाना मे भारत सरकार की अटल भू-जल योजना के तहत जिले में भूमिगत जल के गिरते स्तर को रोकने और जल संरक्षण के उपायों की आम लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से एक जागरुकता रैली का आयोजन बुधवार को नीमकाथाना पंचायत समिति मुख्यालय पर किया गया। जिला कलक्टर शरद मेहरा के निर्देश पर हुए इस रैली को जिला परिषद के अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी ने हरी झंडी दिखाई।