धरमपुरी: बाईपास रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में चोरों ने की लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी
धामनोद में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है,चोर अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं दिनांक 23 जुलाई मंगलवार बुधवार रात्रि के दरमियान 2.30 बजे के लगभग अज्ञात चोरों द्वारा प्रसिद्ध धामनोद बाईपास पर खाटू श्याम मंदिर में तकरीबन 20 लाख की चोरी की घटना की वारदात को अंजाम दिया है।