धरमपुरी: धरमपुरी नगर और क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बदलने के कारण 7 घंटे बिजली बंद रहेगी
धरमपुरी में उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर रिकॉडिंशनिंग हेतु बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके चलते उपकेंद्र से चलने वाले समस्त 11 केव्ही फीडरो की विद्युत प्रदाय 7 घंटे तक बंद रहेगा। दिनांक 20 जुलाई को 8:00 बजे विद्युत मंडल के बर्मन साहब ने बताया कि दिनांक 20 जुलाई रविवार समय प्रातः 10:00 से शाम 5:00 बजे तक 33 एवं 11 केव्ही विद्युत सप्लाई बंद रहेगा।