धरमपुरी: नए पुल के पास कंटेनर ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर, वाहन पलटा, दो लोग घायल
मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नए पुल के पास कंटेनर ने एक पिकअप वाहन को टक्कर मार दी,बताया जा रहा है कि कंटेनर बाम्बे से इन्दौर की ओर जा रहा था जिसने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन टक्कर के बाद पलट गया बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में टमाटर भरे हुए थे ।