प्रतापगढ़: पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन में IG ने की समीक्षा बैठक
आईजी प्रयागराज, अजय कुमार मिश्रा ने 8 से 10 जून तक आयोजित होने वाली आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा की रविवार दोपहर 2 बजे तैयारियों की समीक्षा की। प्रतापगढ़ में 17 केंद्रों पर दो पालियों में 5,808 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। IG ने नकलविहीन परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम और उड़नदस्तों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी दीपक भूकर समेत सभी अधिकारी परीक्षा को शांत