मड़ावरा: गोराकलां गाँव के पास कार असंतुलित होकर विद्युत खंभे से टकराई, कार सवार एक व्यक्ति घायल
तहसील मड़ावरा के गोराकलां गाँव के पास बुधवार की शाम करीब 4 बजे एक कार असन्तुलित होकर विद्युत खम्भे से टकरा गई जिससे कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।जिसे मौके पर पहुँचे लोगों के द्वारा निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति की हालत गम्भीर बतायी गयी है।