राऊ: आईडीए की बोर्ड बैठक हुई आयोजित, संभागायुक्त ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश, एलिवेटेड ब्रिज प्रोजेक्ट पर भी चर्चा
Rau, Indore | Feb 6, 2025 इंदौर विकास प्राधिकरण के बोर्ड की अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें संभागायुक्त दीपक सिंह के निर्देशन में शहर के रिंग रोड पर बनाए जाने वाले दो ब्रिज के फिजिबिलिटी सर्वे को लेकर सहमति प्रदान की गई। वहीं विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जाने वाले कन्वेंशन सेंटर के तीन प्रेजेंटेशन में से एक प्रेजेंटेशन पर सहमति बन गई है। जिसका टेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा।