राऊ: रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य में आई तेजी, नगर निगम ने अलग-अलग चरणों में टेंडर और नोटिस किए जारी
Rau, Indore | Feb 4, 2025 इंदौर में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट को लेकर कार्य में तेजी आई है। नगर निगम ने इस परियोजना के अंतर्गत कई हिस्सों के लिए टेंडर जारी किए हैं और साथ ही कुछ हिस्सों में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भी जारी किए हैं। जिसमें कान्ह और सरस्वती नदियों को उनके वास्तविक स्वरूप में लाने की दिशा में काम चल रहा है। जिसमें कलेक्टर के मार्गदर्शन में इस योजना पर काम किया जा रहा है।