राऊ: राजेंद्र नगर में बस से उतरे एक यात्री की वाहन की टक्कर से हुई मौत, छुट्टी लेकर अपने परिवार से मिलने जा रहा था मृतक
Rau, Indore | Feb 2, 2025 इंदौर के राजेन्द्र नगर में एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रविवार की छुट्टी लेकर अपने परिवार से मिलने मांडव जा रहा था। बस से उतरने के दौरान उसे एक वाहन ने टककर मार दी। जिसके बाद उसे एमवाय भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। राजेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक घटना थाने के पास एबी रोड़ की है। सुरेश डाबर निवासी मांडू देवास उपनगरीय बस से पहुंचा था।