राऊ: निजी बैंक के एमडी और कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के कोर्ट ने दिए आदेश, पीड़ित ने प्रेस क्लब में की चर्चा
Rau, Indore | Feb 5, 2025 इंदौर के बंगाली कॉलोनी निवासी पंकज साहा महाकाली फूड के नाम से कंपनी संचालित करते हैं। जिन्होंने इंदौर स्थित निजी बैंक से व्यापार के लिए दस करोड़ का लोन लिया था। जहां बैंक द्वारा तय प्रतिशत ब्याज वसूलने की शर्त रखी थी। जहां बैंक ने लोन राशि पर अधिक प्रतिशत का ब्याज वसूल किया, जिसे लेकर साहा ने कई बार बैंक से पत्राचार किया लेकिन बैंक ने उचित जवाब नहीं दिया।