गुमला: एसडीओ कार्यालय के कर्मी पर 1.75 लाख रुपये वापस न करने और ठगी का आरोप
Gumla, Gumla | Aug 21, 2026 शहर के जौनपुर निवासी अल्बर्ट बेक शुक्रवार की दोपहर गुमला थाना पहुंचे और 1.75 लाख रुपये वापस नहीं करने के मामले में पुलिस से शिकायत की। अल्बर्ट ने पुलिस को बताया कि गुमला के खोरा पतरा टोली निवासी सिकंदर महली से उनकी जान-पहचान थी। इसी विश्वास पर उन्होंने घर बनाने के लिए आर्थिक मदद के रूप 3.75 लाख रकम दी थी। 8 जून 2023 को सिकंदर ने पैसे लिए थे अब वापस नहीं कर