पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम गढ़ी बड़ौला में पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम गढ़ी बड़ौला में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें टीटू सिंह और राहुल घायल हुए। टीटू ने पैर में गोली लगने, जबकि राहुल ने सिर में कुल्हाड़ी लगने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पटियाली भेजा। सीओ संदीप वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। सीएचसी के डॉक्टर के अनुसार मामला संदिग्ध है।