हरलाखी: हरलाखी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 1260 बोतल शराब के साथ तीन बाइक को किया जब्त, मौके से धंधेबाज हुआ फरार
थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी ने बताया कि कलना गांव के निकट पुलिस ने 360 बोतल शराब व एक बाइक जब्त की, जबकि धंधेबाज फरार हो गया। दीघीया गांव के निकट पुलिस ने 900 बोतल शराब व दो बाइक जब्त की, जबकि धंधेबाज पुलिस को देखते ही फरार हो गया।